Rudrapur News: कार सवार युवकों ने चाय विक्रेता से की मारपीट, हंगामा
Rudrapur News: रुद्रपुर में चाय विक्रेता के साथ कार सवार युवकों का विवाद हुआ। आरोप है कि युवकों ने चाय विक्रेता अनिल के साथ मारपीट की। अफरा-तफरी मचने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रोडवेज स्टेशन के पास चाय विक्रेता से कार सवार युवकों का विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने चाय विक्रेता से मारपीट की। हंगामे के बीच भीड़ जुटने के बाद आरोपी हमलावर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
घटना का विवरण
जानकारी के मुताबिक, अनिल निवासी आदर्श कालोनी रोडवेज स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाता है। शुक्रवार सुबह कार सवार कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और चाय का ऑडर दिया। बताया जा रहा है कि चाय पीने के बाद युवकों का चाय विक्रेता अनिल से रुपयों को लेकर कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ा तो युवकों ने चाय विक्रेता अनिल के साथ मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और हंगामा खड़ा हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
वहीं चाय विक्रेता से मारपीट होते देखे आसपास के दुकानदार और राहगीर वहां जमा हुए तो आरोपी युवक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। वहीं बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवकों और चाय विक्रेता के बीच किसी बात को विवाद हुआ। इस पर युवकों ने चाय विक्रेता से मारपीट की। मामले में पीड़ित की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


