ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकिच्छा में कांग्रेस के बंद का दिखा आंशिक असर

किच्छा में कांग्रेस के बंद का दिखा आंशिक असर

कांग्रेसियों के बाजार से हटते ही व्यापारियों ने अपनी दुकाने खोल ली। इसके कारण किच्छा में बंद का असर कुछ देर के लिये ही देखने को मिला। भारत बंद के चलते सोमवार सुबह को कांग्रेसी सैकडों की संख्या में...

किच्छा में कांग्रेस के बंद का दिखा आंशिक असर
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 10 Sep 2018 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

किच्छा में बंद का आंशिक असर दिखाई दिया। भारत बंद के चलते सोमवार सुबह को कांग्रेसी घूम-घूम कर बाजार बंद कराने लगे। कई जगह उन्होंने व्यापारियों के सामने हाथ जोड़ कुछ देर के लिये बाजार बंद करने का निवेदन किया। जिसके कारण व्यापारियों ने कुछ देर के लिये अपने शटर गिरा लिये लेकिन कांग्रसियों के बाजार से जाते ही व्यापरियों ने अपनी दुकानें खोल ली। साप्ताहिक हाट पर भी बंदी का कोई असर नहीं पड़ा। बाजार बंद कराने वालो में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पुस्कर राज जैन, रामबाबू, गुड्डू तिवारी, संजीव कुमार सिंह, सुरेश पपनेजा, गणेश उपाध्याय, अरुण तनेजा, जीवन पंत, दर्शन कोली, छोटेलाल, दलीप बिष्ट, दुर्गेश गुप्ता, लियाकत अली, राजकुमार बजाज, जावेद मलिक, फिरदौस सलमानी, बंटी पपनेजा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें