ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबसपा महिला जिलाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

बसपा महिला जिलाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

बसपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप ने बीएसपी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की मौजूदगी में सुनीता ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल...

बसपा महिला जिलाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 13 Nov 2018 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप ने बीएसपी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की मौजूदगी में सुनीता ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन कोली को जिताने का दावा किया। पार्टी के चुनावी कार्यालय में सुनीता का स्वागत करते हुये कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने कहा कि सुनीता के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को ओर अधिक मजबूती मिलेगी। सुनीता ने तिलकराज बेहड़ के साथ बाजार में व्यापारियों से कांग्रेस के लिये वोट मांगे। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र चावला, पुष्कर जैन, अरुण शुक्ला, भूपेन्द्र चौधरी, रमेश तिवारी, हरीश पनेरु, सरवर यार खां, संजीव सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें