Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBSc Student Mohit Sharma Commits Suicide Due to Financial Struggles
रुद्रपुर में बीएससी के छात्र ने फांसी लगा जान दी

रुद्रपुर में बीएससी के छात्र ने फांसी लगा जान दी

संक्षेप:

रुद्रपुर में एक बीएससी छात्र मोहित शर्मा ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में परिवार की वित्तीय स्थिति और भविष्य को लेकर निराशा व्यक्त की। 19 वर्षीय मोहित एक फैक्ट्री में काम...

Thu, 11 Sep 2025 09:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। बीएससी के एक छात्र ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। युवक पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता था। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को डायल 112 पर सूचना मिली कि आजादनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी है। मौके पर उप निरीक्षक महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे, जहां 19 वर्षीय मोहित शर्मा पुत्र वेदपाल शर्मा का शव घर के आंगन में रखा हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मोहित हल्द्वानी के एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पिछले कुछ महीनों से सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी भी कर रहा था। बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद सुबह उसने चाय-नाश्ता किया और अपने कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वह रोज़ की तरह सो रहा होगा, लेकिन दोपहर में जब आवाज देने पर कोई उत्तर नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मोहित फंदे से लटका हुआ था। उप निरीक्षक महेश कांडपाल ने बताया कि मृतक के गले में दुपट्टे के फंदे के निशान मिले हैं। बड़े भाई पवन शर्मा ने मोहित के कमरे से मिला सुसाइड नोट पुलिस को दिया। इसमें युवक ने आर्थिक तंगी और भविष्य को लेकर निराशा व्यक्त की है। साथ ही परिजनों ने बताया कि उसने पड़ोसी से उधार लिया था और इस वजह से भी मानसिक दबाव में था। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।