Rudrapur News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rudrapur News: इस्लामनगर क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा कुल्हाड़ी से हमला हुआ। घायल युवक सद्दाम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों फरमान, साहिल और आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे।

Rudrapur News: खटीमा। इस्लामनगर क्षेत्र में एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वार्ड चार इस्लामनगर निवासी दिलशाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही रहने वाले फरमान, साहिल और आदिल ने उनके भाई सद्दाम पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सद्दाम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी सद्दाम को मरा समझ मौके से फरार हो गए।
एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, एसआई विजय बोहरा, कांस्टेबल मोहन बोरा, नरेंद्र टम्टा व देवेंद्र सिरोला शामिल रहे।


