Rudrapur News: युवक पर तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: रुद्रपुर में एक युवक पर तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। 18 वर्षीय सुकेश सरकार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तीन अस्पतालों में रेफर किया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Rudrapur News: युवक पर तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा बाईपास स्थित मैदान में गुरुवार रात एक युवक पर तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल समेत तीन अस्पतालों से रेफर किया जा चुका है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, संजय नगर खेड़ा निवासी 18 वर्षीय सुकेश सरकार गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त के साथ किच्छा बाईपास स्थित मैदान में गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ ट्रक संचालकों और कार सवार युवकों ने अचानक उस पर तलवार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

युवक को बचाने के लिए कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन हमलावरों के सामने वे सफल नहीं हो सके। हमले में सुकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अब तक तीन अस्पतालों से उसे रेफर किया जा चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: युवक पर तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला