ग्राम बरा में मारपीट के आरोप में तीन पर मुकदमा

Mar 08, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। सुमन ने शिकायत की कि उसके पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर कर हथौड़ी से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ग्राम बरा में मारपीट के आरोप में तीन पर मुकदमा

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुमन पत्नी प्रेम प्रकाश निवासी ग्राम बरा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को वह अपने खेत पर जा रही थी। इस बीच पुरानी रंजिश के चलते उसकी पड़ोसी अनीता उसके पति भगवान दास व राजेन्द्र आदि ने मिलकर उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके ऊपर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इसके कारण उसका सिर फट गया। अन्य लोगों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया कि आरोपी उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।