घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट का आरोप, मुकदमा
रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटे से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, म

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटे से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मंटू कश्यप पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी आजाद नगर वार्ड ने बताया कि 2 मार्च की रात प्रेम शंकर, संजू, लाखन, मिंटू, विशाल समेत नौ-दस युवक जबरन उनके घर में घुस आए और परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने मंटू के साथ मारपीट करते हुए उनके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी मनीष के हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया गया। आरोप है कि मंटू की करीब 60 वर्षीय मां को भी हमलावरों ने हमलाकर घायल कर दिया और घर के अंदर घुसकर घरेलू सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेम शंकर, संजू, लाखन, मिंटू, विशाल समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


