भूमि विवाद में सगे भाई के परिवार पर हमला, मुकदमा
किच्छा में भूमि विवाद के चलते एक भाई ने अपने भाई और उसके परिवार पर हमला किया। मोहन लाल ने धनीराम के हिस्से की भूमि पर जबरन पेड़ लगाकर विवाद बढ़ाया। 23 मई को मोहन लाल और उसके परिवार ने धनीराम के घर में घुसकर हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किच्छा, संवाददाता। भूमि विवाद के चलते सगे भाई द्वारा घर में घुसकर दूसरे भाई और उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम इंदरपुर निवासी धनीराम पुत्र बंका प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने बड़े भाई मोहन लाल से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मोहन लाल ने उसके हिस्से की भूमि पर जबरन पॉपुलर के पेड़ लगा दिए। 23 मई की शाम मोहन लाल, उसकी पत्नी नन्नी देवी, पुत्र आशीष, पुत्र हिमांशु और पुत्री रिंकी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धनीराम, उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र अभय कुमार और पुत्री सुनाली के साथ मारपीट की। मारपीट में सभी घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। धनीराम ने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


