जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं: राजेन्द्र
रुद्रपुर में भाजपा ने 12 साल विश्वास, विकास व जनकल्याण विषयक कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विधायक शिव अरोरा ने विकास और जनसेवा की नई संस्कृति की बात की।

रुद्रपुर। भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को 12 साल विश्वास, विकास व जनकल्याण विषयक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा की नई संस्कृति स्थापित हुई है। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


