ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरभाजपाईयों ने धरना देकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की

भाजपाईयों ने धरना देकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की

किच्छा। भाजपाईयों ने तहसील परिसर में धरना देकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना की अगुवाई में...

भाजपाईयों ने धरना देकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 05 May 2021 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

किच्छा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।

बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में धरना दिया। एसडीएम नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि जहां पूरा देश कोरोना की घड़ी में एक दूसरे की जान बचाने में लगा है, वहीं बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे है एवं महिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है। भाजपा कार्यालयों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के घर आगजनी एवं लूटपाट की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

भाजपाइयों ने राष्ट्रपति से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। धरना देने वालों में मंडी अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष गफ्फार खान, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक राय, भाजपा पंतनगर मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, लवी सहगल, भूपेन्द्र नेगी, राजीव सक्सेना, चंदन जायसवाल, नितेश बाला, चूणामणि सागर, अभिषेक सक्सेना, संदीप कार्की, अनिल यादव, अमरीक सिंह मंड आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें