Rudrapur News: नानकमत्ता में निकाली तिरंगा शोभा यात्रा
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: नानकमत्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हर घर तिरंगा शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज से शुरू होकर प्रमुख सड़कों के माध्यम से प्रेम पैलेस पहुंची। समारोह में पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Rudrapur News: नानकमत्ता। नानकमत्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सुबह श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज से शुरू होकर गुरुद्वारा रोड, मुख्य चौराहा, खटीमा रोड होते हुए प्रेम पैलेस पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, ओम नारायण राणा, जगदीप सिंह, जगदीश जोशी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:लमगड़ा में तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़


