BJP Welcomes New District Executive Team in Rudrapur भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP Welcomes New District Executive Team in Rudrapur

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत

रुद्रपुर में भाजपा जिला कार्यालय में नए जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश महामंत्री ने जनसेवा पर जोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 8 Sep 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत

रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को फूलमालाओं से सम्मानित कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त टीम में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र जनसेवा है और नए पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय रहना होगा। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ मेहनत और समर्पण की अपेक्षा भी जुड़ी है। विधायक शिव अरोरा ने भरोसा जताया कि नई टीम की ऊर्जा संगठन को और मजबूती देगी।

इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दर्जाधारी उत्तम दत्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।