ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरआज से भाजपा चलायेगी विशेष सदस्यता अभियान

आज से भाजपा चलायेगी विशेष सदस्यता अभियान

विशेष सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार शुक्रवार से सदस्यता अभियान चलाया...

आज से भाजपा चलायेगी विशेष सदस्यता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 04 Jul 2019 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार शुक्रवार से सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से केंद्र की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि बीते रोज उत्तराखंड सदस्यता अभियान के सह प्रमुख खिलेंद्र चौधरी ने रुद्रपुर में बैठक कर कार्यकर्ताओं को 1 लाख 25 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार सदस्यता अभियान में खासतौर पर बुद्धिजीवी और समाज में प्रतिष्ठा रखने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ना लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए न्यूनतम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य हैसदस्य बनने के लिए इस बार फोन नंबर 8980808080 पर मिस कॉल के साथ ही मैनुअल फार्म भी भरा जाना अनिवार्य है। इस अवसर पर चंद्रसेन कोली, विकास अग्रवाल, डॉ. संजीव शर्मा, तरुण तेजपाल, राजकुमार कोली, मुक्ताप्रसाद राठौर, नरेश उप्रेती, हरजीत सिंह, सुनील यादव, विरेंद्र त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें