
सितारगंज कोआपेरटिव सोसायटियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
सितारगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शक्तिफार्म की सहकारी सोसायटियों में निर्वाचित हुए हैं। सौरभ अरोरा और मनिंदर कौर निर्विरोध चुने गए हैं। मुन्नी देवी को उत्तरी दीर्घाकार बहुद्देशीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। नए पदाधिकारियों का स्वागत कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया।
सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज, शक्तिफार्म की कोआपरेटिव सोसायटियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। दक्षिणी बहुद्देशीय सहकारी समिति में सौरभ अरोरा पुत्र राजकुमार अरोरा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनिंदर कौर पत्नी साहब सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं। उत्तरी दीर्घाकार बहुद्देशीय समिति में मुन्नी देवी पत्नी रामभरोसे राणा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। मुन्नी देवी वर्ष 2013 से 2018 तक भी अध्यक्ष रह चुकी हैं। यहां उपाध्यक्ष पद पर मदन लाल निर्वाचित हुए। जीते हुए प्रत्याशियों ने दावा किया है वह भाजपा समर्थित हैं। शक्तिफार्म दीर्घाकार बहुद्देशीय सहकारी समिति में कृष्णपद मंडल अध्यक्ष व बाबू राम मंडल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
दयानंद तिवारी, सुरेंद्र कुमार, विजय शंकर, उदय सिंह, किरन त्यागी, रामेंद्र देवी ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि चुने गए। आदेश कुमार सिंह, बलवीर सिंह राणा, कुशल प्रिया, रियाजुद्दीन, कुंवर सिंह, सनीता राणा, क्रय विक्रय सहकारी संघ के प्रतिनिधि चुने गए। रामप्रीत सिंह, प्रेम सिंह नैनीताल जिला सहकारी संघ हल्द्वानी के प्रतिनिधि चुने गए। ताहिर हुसैन फल एवं भेसज संघ, आदेश कुमार सिंह भारतीय बीज सहकारी समिति दिल्ली, ललित मोहन राष्ट्रीय निर्यात सहकारी समिति दिल्ली, अर्पण कुमार राष्ट्रीय सहकारी आग्रेनिक नई दिल्ली, रमेश सिंह व रामभरोसे सिंह प्रतिनिधि तराई विकास संघ चुने गए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अपने कैंप कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




