शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी संगठनात्मक मजबूती की सीख
किच्छा में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
किच्छा, संवाददाता। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती की सीख दी। चीनी मिल गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय महाअभियान का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें सत्र में ‘अपनी सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन’ विषय पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। छठे सत्र में पूर्व जिला आईटी संयोजक मोहन तिवारी ने सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अंतिम सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम और बूथ सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। महाअभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोरा, संजीव खन्ना, राजेश तिवारी, महेंद्र पाल, अंजू जायसवाल, कविता मान, पूनम अग्रवाल, जानकी तिवारी, सरन संधू, प्रकाश पंत, देवेंद्र शर्मा और श्याम सुंदर बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


