ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरजिलापंचायत सदस्य खटोला सीट के लिए भाजपा की नुराकुश्ती

जिलापंचायत सदस्य खटोला सीट के लिए भाजपा की नुराकुश्ती

भाजपा की जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव की लिस्ट जारी होने के बाद खटोला सीट से दावेदारी कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान किया था। शनिवार को भाजपाइयों ने उन्हें ...

जिलापंचायत सदस्य खटोला सीट के लिए भाजपा की नुराकुश्ती
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 21 Sep 2019 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव की लिस्ट जारी होने के बाद खटोला सीट से दावेदारी कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान किया था। शनिवार को भाजपाइयों ने उन्हें मना लिया। सूची जारी होने पर जगह जगह बगावती तेवर सामने आए थे। इसी क्रम में खटोला सीट से अपनी पत्नी के लिए भाजयुमो के नगर अध्यक्ष रावेंद्र मण्डल ने टिकट मांगा था। वहीं भाजपा से ही त्रेनाथ विस्वास ने भी अपनी पत्नी के लिए दावेदारी रखी थी। भाजपा की सूची में त्रेनाथ विस्वास की पत्नी रीना विस्वास का टिकट फाइनल हुआ था। जिससे नाराज रावेंद्र मण्डल ने शुक्रवार को निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिस पर शनिवार को तमाम भाजपा के पदाधिकारियों सहित शिक्षा मंत्री के पुत्र एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अतुल पांडेय ने तमाम जद्दो जहद के बाद उन्हें मना लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें