खटीमा के कुटरी में लगी चौपाल, भाजपा ने गिनाये विकास के काम
खटीमा में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विकास योजनाओं, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और कृषि तकनीकों के लाभ के बारे में बताया। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं।

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने शुक्रवार को चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा संचालित योजनाओं से क्षेत्र के विकास और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. नवीन भट्ट ने कुटरी में एक विशेष 'चौपाल' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।चौपाल को संबोधित करते हुए डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य उत्तराखंड के हर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा में चौतरफ विकास किया है, खटीमा बाई पास का निर्माण, स्टेडियम का निर्माण, प्रशिक्षको की नियुक्ति, बस अड्डे का निर्माण, गौशाला निर्माण, खटीमा -मझोला मार्ग, खटीमा -मेलाघाट मार्ग निर्माण, नानकमत्ता -प्रतापपुर -सत्रमील मार्ग की स्वीकृति आदि अनेकों कार्यों के साथ उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान उत्तराखंड योजना स्वास्थ्य सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए।स्वरोजगार योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण और सब्सिडी की जानकारी।महिला सशक्तिकरण में लखपति दीदी' और अन्य योजनाओं के जरिए महिलाओं की आर्थिक उन्नति।कृषि एवं बागवानी किसानों के लिए नई तकनीक और सरकारी मदद आदि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विकास के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।डॉ. भट्ट ने कहा, "हमारी सरकार का मूल मंत्र 'विकल्प रहित संकल्प' है। चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने डॉ. भट्ट के इस प्रयास की सराहना की और अपनी समस्याओं को भी साझा किया, जिसके त्वरित समाधान हेतु डॉ. भट्ट ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर भीम सिंह,शरद राना, चरण सिंह, अजय कुमार,रामचंद्र,गुड़िया देवी, श्रवन कुमार, संजू राना, निकिता, मंजू, जसवंती देवी, प्रवेशवरी देवी, गीता देवी, संजू देवी, नीता देवी, फिरया देवी, राजकुमारी, मंगला देवी, कमला देवी, कमला देवी, अनीता देवी, सुरजा देवी, आशा देवी, दुलारी देवी, दूरजनी देवी, अंगूरा देवी, पुष्पा देवी, गोमती देवी, सीमा राना कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


