भाजपा प्रत्याशियों को एकजुट होकर जिताएं कार्यकर्ता : बहुगुणा
सितारगंज में भाजपा की बैठक में प्रत्याशी सुखदेव सिंह का स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी जीत का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विकास कार्यों की...
सितारगंज, संवाददाता। भाजपा की बैठक में प्रत्याशी सुखदेव सिंह का स्वागत कर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। शनिवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने होकर अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को आपसी द्वेष भूलकर एकजुट होकर कमल के चिह्न को जिताने का आह्वान किया। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि पंचायत से केंद्र तक भाजपा की सरकार बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में प्रशासक बैठने के बाद सितारगंज में 9.50 करोड़ के विकास कार्य धरातल पर शुरू हुए। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगरपालिका के चेयरमैन व सभासद भाजपा के होने पर विकास कार्य और तेजी से होंगे। उन्होंने कहा कि आपसी गिले शिकवे दूर कर एकजुट हों। भीतरघात कतई बर्दाश्त नहीं होगा। मंत्री ने बताया कि 30 दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह नामांकन करेंगे। सुखदेव सिंह ने प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री, संगठन, सरकार व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, चुनाव प्रभारी रामदत्त जोशी, रतन लाल गुप्ता, उपकार सिंह बल, अमरजीत कटवाल, गुरजीत सिंह, जया जोशी, मृदुल त्रिपाठी, आदेश ठाकुर, अमित रस्तोगी, दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, विजय सलूजा, राकेश त्यागी, महेश मित्तल, सुरेश जैन, संजय गोयल, राजेश ढल, राजू नगदली, पंकज गहतोड़ी, नवीन भट्ट, सतीश उपाध्याय, फकीर सिंह कन्याल, शिवपाल सिंह चौहान, सुरेश जोशी, सोनू शर्मा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।