संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प
रुद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित की। वक्ताओं ने पार्टी के विकास पर प्रकाश डाला और कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जिंदल ने संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने जनसंघ से लेकर वर्तमान तक पार्टी के विकास और अंत्योदय की विचारधारा पर प्रकाश डाला। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रकाश गुप्ता, उत्तम दत्ता, डॉ. रामवीर सिंह, संजीव खन्ना और शैली फुतेला को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है। उन्होंने पार्टी की मजबूती का श्रेय उसके सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के त्याग को देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
मेयर विकास शर्मा ने भाजपा को राष्ट्र पुनर्निर्माण का मिशन बताते हुए कहा कि सरकारें अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि दो सीटों से शुरू हुआ सफर आज देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है और इसमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां दर्जाधारी उत्तम दत्ता, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेतृपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, रामप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उपेंद्र चौधरी, राजेश तिवारी, अजय तिवारी, ओबीसी मोर्चा योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश बजाज, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हारून मलिक, राजेश कोहली, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, राजेश गोल्डी , मयंक तिवारी, रोहित भट्ट, आदेश भारद्वाज, अभिषेक तिवारी,महिला मोर्चा स्वाति शर्मा, प्रीति धीर, पिंकी चतुर्वेदी, साधना शर्मा,सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


