ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरभाजपा प्रत्याशी रेखा ने रोड शो निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

भाजपा प्रत्याशी रेखा ने रोड शो निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रेखा सागर ने ढ़ोल- नगाड़ो के साथ शहर में रोड शो निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो नई मंडी समिति से शुरू होकर पूरे शहर में होती शुगर फैक्ट्री पहुंचा। रोड शो...

भाजपा प्रत्याशी रेखा ने रोड शो निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 11 Nov 2018 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रेखा सागर ने ढोल- नगाड़ों के साथ शहर में रोड शो निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो नई मंडी समिति से शुरू होकर पूरे शहर में होती शुगर फैक्ट्री पहुंचा। रोड शो में भाजपा वार्ड प्रत्याशी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा, बैनर, पोस्टर लेकर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर विधायक राजेश शुक्ला ने लोगों से कहा कि भाजपा को जिताने से ही नगरपालिका का चहुंमुखी विकास हो पायेगा। नगर में कई स्थानों पर व्यापारियों ने विधायक राजेश शुक्ला एवं भाजपा प्रत्याशी रेखा सागर का स्वागत किया। रोड शो में विधायक राजेश शुक्ला, कुंदन लाल खुराना, हरीश पंत, अशोक रघुवंशी, स्वतंत्र राय, अनिल अग्रवाल, दिनेश भाटिया, विवेकदीप सिंह, गुलशन सिंधी, तुषार अग्रवाल, देवेन्द्र शर्मा, शरीफ मलिक, शीशपाल राणा, राजेश तिवारी, महेंद्र पाल, विवेक राय, मूलचंद राठौड़, लवी सहगल, पूरन भट्ट, नीरज बजाज, उमाशंकर रस्तोगी, वाहिद पहलवान, ओमप्रकाश दुआ, चूड़ामणि सागर, नितेश वाला, प्रेमलता चौहान, डीएन यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें