BJP Announces Candidates for Goolarbhaj Nagar Panchayat Elections with Major Changes गूलरभोज में भाजपा ने सभासद प्रत्याशी घोषित किए, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP Announces Candidates for Goolarbhaj Nagar Panchayat Elections with Major Changes

गूलरभोज में भाजपा ने सभासद प्रत्याशी घोषित किए

भाजपा ने गूलरभोज नगर पंचायत के सभासद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पिछले चुनाव में भाजपा ने छह सीटें जीती थीं। इस बार, पार्टी ने वार्ड एक की सीट छोड़कर छह प्रत्याशियों में बदलाव किया है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 29 Dec 2024 05:51 PM
share Share
Follow Us on
गूलरभोज में भाजपा ने सभासद प्रत्याशी घोषित किए

भाजपा ने गूलरभोज नगर पंचायत के सभासद के लिए प्रयाशियों की लिस्ट जारी कर दी है। नगर के सात वार्डों में से भाजपा ने पिछली बार छह सीट में कब्जा किया था। इस बार भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए वार्ड एक नई बस्ती कोपा के सभासद रमेश कुमार सागर को छोड़कर छह प्रत्याशी बदले हैं। इनमें तीन पूर्व सैनिकों को भी मैदान में उतारा है। वार्ड एक नई बस्ती कोपा से रमेश कुमार सागर, दो गोविंदपुर से इन्दर सिंह रौठार, वार्ड तीन चंदायन से अल्का रानी, वार्ड चार नई बस्ती से रतन सिंह, वार्ड पांच गडार बस्ती से परमजीत कौर, वार्ड छह कॉलोनी नंबर दो से नंदन सिंह कोश्यारी और सात से मीना यादव को प्रत्याशी बनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।