खटीमा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ विधायक पुष्कर सिंह धामी, गदरपुर से भाजपा के विधायक प्रत्याशी रहे रविंद्र बजाज ने...

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, गदरपुर से भाजपा के विधायक प्रत्याशी रहे रविंद्र बजाज ने किया। प्रशिक्षण के पहले दिन पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई और कितने संघर्षों के बाद पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। इसके बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया।
रविवार को मुख्य अतिथि बजाज ने कहा प्रशिक्षण वर्ग कई वर्षों से होता आया है। पार्टी के विस्तार के बाद नए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराया जाता है। पूरे जनपद में इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग चल रहे हैं। खटीमा में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के दो सीटों से 300 से अधिक सीट तक पहुंचने के सफर की जानकारी दी गई। दूसरे दिन समापन दिवस पर विधायक धामी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां गोविंद मेहता, सतीश भट्ट, संतोष अग्रवाल, कैलाश मनराल, नीरज रस्तोगी, रमेश जोशी, दर्शन लाल ग्रोवर, सतीश गोयल, किशन सिंह किन्ना रहे।
