Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP 39 s foundation day celebrated with great pomp in Rudrapur
रुद्रपुर में धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
किच्छा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा स्थापना दिवस...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 6 April 2024 01:15 PM
रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट पहुंचे। उन्होंने कहा काफी वर्ष से भाजपा सरकार के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने एक संकल्प लिया था जो पूरा होते दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।