बाइक सवार युवक ने झोंका कार पर फायर, बाल-बाल बचे सवार
रुद्रपुर में कार सवार युवक पर बाइक सवार युवक ने फायर झोंक दिया। हमले में कार चालक बाल-बाल बचा, लेकिन गोली ड्राइवर सीट के पीछे शीशे को चीरते हुए निकल ग

रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में गुरुवार देर रात बाइक सवार युवक ने एक कार सवार पर फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से कार में बैठे युवक दहशत में आ गए। हालांकि इस हमले में दोनों युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली चालक सीट के पीछे लगे शीशे को चीरते हुए कार के अंदर से निकल गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड-32 भूरारानी निवासी राकेश पुत्र हृदयेश साहनी गुरुवार रात करीब पौने दस बजे अपने दोस्त ज्वाला के साथ कार से घर जा रहा था। जब वह आरएएन स्कूल के पीछे स्थित असेनिया रेस्टोरेंट के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी कार के करीब आ गए।
बाइक को पास आता देख राकेश ने एहतियातन कार की रफ्तार धीमी कर दी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक कार की ओर तमंचे से फायर कर दिया। गोली चालक सीट के पीछे लगे शीशे को चीरते हुए अंदर से निकलकर दूसरी ओर के दरवाजे से टकराई। अचानक हुई फायरिंग से कार में बैठे दोनों युवक घबरा गए और तुरंत वाहन रोक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को एकत्र होता देख बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


