ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरस्टांप वेंडर व अराजनवीस एसोसियेशन के भूपेंद्र खोलिया अध्यक्ष व मयंक बने सचिव

स्टांप वेंडर व अराजनवीस एसोसियेशन के भूपेंद्र खोलिया अध्यक्ष व मयंक बने सचिव

स्टांप वेंडर व अराजनवीस एसोसियेशन के भूपेन्द्र सिंह खोलिया अध्यक्ष व मंयक भटनागर सचिव निर्वाचित हुए। बुधवार को तहसील परिसर में चुनाव संचालक लक्ष्मण सिंह रावत, आदेश भटनागर व विक्रम प्रसाद की देखरेख...

स्टांप वेंडर व अराजनवीस एसोसियेशन के भूपेंद्र खोलिया अध्यक्ष व मयंक बने  सचिव
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 06 Feb 2019 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

स्टांप वेंडर व अरायजनवीस एसोसियेशन के भूपेन्द्र सिंह खोलिया अध्यक्ष व मंयक भटनागर सचिव निर्वाचित हुए। बुधवार को तहसील परिसर में चुनाव संचालक लक्ष्मण सिंह रावत, आदेश भटनागर व विक्रम प्रसाद की देखरेख में अध्यक्ष व सचिव पद पर मतदान हुआ। 62 में से 58 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह खोलिया को 37 मत पड़े। उनके प्रतिद्वंद्वी आरिफ अंसारी को 21 मत ही प्राप्त हुए। सचिव पद पर मयंक भटनागर को 36 मत तथा प्रतिद्वंद्वी विरेंदर को 19 मत मिले तथा 3 मत निरस्त हुए। स्टांप वेंडर व अरायजनवीस ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेन्द्र व सचिव मयंक का माल्यार्पण कर स्वागत और मिष्ठान वितरण किया। यहां शिव शंकर भाटिया, नरेंद्र सक्सेना, सतीश चंद्र गहतोड़ी, राधेश्याम सागर, दानिश सिद्दीकी, नदंन सामंत, ठाकुर भगवान सिंह, वदर सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें