Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBengali Community Protests Against MLA Munna Singh Chauhan s Controversial Statement

चौहान के बयान से बंगाल समाज में रोष
संक्षेप:
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान से बंगाली समाज के लोग आक्रोशित हैं। शुक्रवार को, उन्होंने विधायक का पुतला दहन किया। नपं अध्यक्ष सुमित मंडल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य ने बंगाली समाज के योगदान की सराहना की और विधायक के पूर्व बयानों की आलोचना की।
Nov 07, 2025 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
शक्तिफार्म। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान से बंगाली समाज के लोगों में रोष है। शुक्रवार की शाम आक्रोशित बंगाली समाज के लोगों ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पुतला दहन किया। नपं अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहले भी राज्य में बाहरी लोगों के आकर बसने को लेकर बयान बाजी कर चुके हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य ने कहा कि तराई क्षेत्र को बसाने में बंगाली समाज का अहम योगदान है। यहां रामचंद्र राय, सुकुमार चक्रवर्ती, अशोक विश्वास, श्रीकांत मिस्त्री, विनय विश्वास, अमित सरकार मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




