मुन्ना के बयान के खिलाफ बंगाली छात्र संगठन का प्रदर्शन
दिनेशपुर में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान से बंगाली समाज में रोष फैल गया है। बंगाली युवा छात्र संगठन ने प्रदर्शन कर चौहान और मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुतला फूंका। वक्ताओं ने विधायक के बयान को अपमानजनक बताया और कहा कि 2027 में बंगभाषी समाज इसका जवाब देगा।

दिनेशपुर, संवाददाता। विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान को लेकर बंगाली समाज में रोष फैल गया है। रविवार को बंगाली युवा छात्र संगठन के बैनर तले सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर चौहान और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुतला फूंका गया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक चौहान ने उत्तराखंड में बसे बंगालियों का अपमान किया है। वहीं, बहुगुणा की मौजूदगी में यह बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि 2027 में बंगभाषी समाज एकजुट होकर इसका जवाब देगा। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, बंगाली कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, विकास राय, विक्की राय, प्रसन्नजीत शाह, रंजीत मंडल, सुब्रत तरफदार, सुब्रत विश्वास, मृदुल अधिकारी, अनिल कुमार, महामंत्री नारायण हालदार, राकेश अधिकारी, अजय राय आदि रहे।
'उत्तराखंड में बसा हर व्यक्ति उत्तराखंडी' दिनेशपुर। बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति प्रदेश अध्यक्ष रवि सरकार ने कहा कि विधायक चौहान पहाड़ और तराई के बीच खाई पैदा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1951-52 में जब तराई निर्जन थी, तब बंगाली समाज ने यहां बसकर क्षेत्र को हरा-भरा बनाया। विधायक को इतिहास की जानकारी नहीं है। उत्तराखंड में बसा हर व्यक्ति उत्तराखंडी है और समाज में विभाजनकारी बयान देना अनुचित है। इस मौके पर मनोज राय, अधेन्दु सरकार, भूधर सरकार समेत कर्मचारी मंच के लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




