बंगाली समाज ने फूंका मुन्ना सिंह चौहान का पुतला
संक्षेप: विधान सभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा दिये गये बयान के विरोध में बंगाली समाज के लोगों ने ट्रांजिट कैंप चौक पर विधायक का पुतला
रुद्रपुर, संवाददाता। विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा दिए गए बयान के विरोध में बंगाली समाज ने ट्रांजिट कैंप चौक पर उनका पुतला फूंका। उन्होंने माफी मांगने की मांग की है। कहा कि विधायि जब तक बंगाली समाज से माफी नहीं मागेंगे, तब तक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पीसीसी सदस्य परिमल राय ने कहा कि उत्तराखंड रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक ने अपने बयान में कहा कि उत्तराखंड कोई धर्मशाला नहीं है। यहां कोई खैरात नहीं बंट रही है। उनके इस बयान से बंगाली समाज आहत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मुन्ना सिंह चौहान ने कहा था कि बंगाली बाहर से आकर उत्तराखंड को धर्मशाला समझकर बस गए हैं।

उन्होंने कहा कि चौहान पहाड़ और मैदान के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं। विरोध करने वालों में सुशील मंडल, पार्षद शुभम दास, बाबू सरदार, ब्रजेन मंडल, गौतम सिकदार, मंजीत कर्मकार, मोती बाला, पिंटू राय, शुभम मंडल, रतन मंडल, अशोक घोष आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




