बेलराइज वर्कर्स यूनियन के साहब सिंह बने अध्यक्ष

Jan 19, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में बेलराइज वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें साहब सिंह को अध्यक्ष और सुनील कुमार को महामंत्री चुना गया। ट्रेड यूनियन एक्टू के जिलाध्यक्ष ने श्रमिकों के अधिकारों पर हमले की बात की। नई कार्यकारिणी ने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बेलराइज वर्कर्स यूनियन के साहब सिंह बने अध्यक्ष

रुद्रपुर, संवाददाता। बेलराइज वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक सम्मेलन सोमवार को लालपुर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें साहब सिंह को अध्यक्ष और सुनील कुमार को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा कमलेश डाली को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार व प्रकाश सिंह बोरा को उपमहामंत्री, गोविंद सिंह नेगी को संगठन मंत्री और किशन चंद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित ट्रेड यूनियन एक्टू के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि सरकार और पूंजीपतियों के गठजोड़ के कारण आज श्रमिक हितों की सबसे अधिक अनदेखी हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए चार नए श्रम कोड श्रमिकों के संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सीधा हमला हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि इन श्रम कोडों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहब सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से बेलराइज कारखाना प्रबंधन श्रमिकों की एकता तोड़ने के कुत्सित प्रयास कर रहा है। हाईकोर्ट द्वारा ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाए जाने के बावजूद कंपनी न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रही है। महामंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट रहकर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में संयुक्त श्रमिक मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह सहित रविंद्र सिंह, प्रभुनाथ, उमेश तिवारी, बृजेंद्र मंडल, मोहन नाथ, अमित बत्रा, राजेंद्र राठौर, राम कुमार, राज कुमार, किशन कुमार, निसार अहमद, मीना रानी, हरीश जोशी, सुकांत मंडल, राजेंद्र सिंह, हरीश गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, जयदेव, गौरंग दास समेत श्रमिक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।