ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरछेड़खानी का विरोध करने पर पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा

अपनी पुत्रियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले लड़कों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाहीं की मांग की...

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 08 May 2018 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

बहनों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक को पड़ोस में रहने वाले लड़कों ने पीट डाला। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले लड़के उसकी लड़कियों को आए दिन छेड़ते हैं। कहा कि जब उसके पुत्र ने अपनी बहनों के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें