पति के होर्डिंग में खुद को बीडीसी सदस्य लिखने पर जांच शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज के अरविंदनगर में एक बीडीसी सदस्य के पति ने होर्डिंग में खुद को बीडीसी सदस्य लिखा, जिससे विवाद पैदा हुआ। आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश घरामी की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जनप्रतिनिधि अधिनियम का उल्लंघन है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

पति के होर्डिंग में खुद को बीडीसी सदस्य लिखने पर जांच शुरू

सितारगंज, संवाददाता। अरविंदनगर में बीडीसी सदस्य के पति को होर्डिंग में खुद को बीडीसी सदस्य लिखना महंगा पड़ गया। आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश घरामी की शिकायत पर जांच शुरू हुई है। ग्राम अरविंदनगर निवासी निखिलेश घरामी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य का अपने पारिवारिक सदस्य को पद एवं गरिमा के दुरुपयोग व निर्वहन की अनुमति देना जनप्रतिनिधि अधिनियम का उल्लंघन है। आरोप लगाया कि बीडीसी निर्वाचित सदस्य के पति ने होर्डिंग में खुद को क्षेत्र पंचायत सदस्य दर्शाया है। इधर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय ने जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र लिखकर निखिलेश घरामी के शिकायती पत्र के क्रम में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है।

इधर, विपुल विश्वास ने बताया कि बीडीसी सदस्य के आगे पति लिखने से रह गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।