ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबाजार खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों का अनूठा प्रदर्शन, भैंस के सामने बीन बजाकर किया विरोध

बाजार खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों का अनूठा प्रदर्शन, भैंस के सामने बीन बजाकर किया विरोध

सरकार की नई गाइड लाइन से रोषित देवभूमि व्यापार मंडल समिति की अगुवाई में व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाल निकाल कर भैंस के सामने बीन बजाते हुए सरकार को विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का जुलूस एसडीएम...

बाजार खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों का अनूठा प्रदर्शन, भैंस के सामने बीन बजाकर किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम, किच्छा Mon, 07 Jun 2021 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार की नई गाइड लाइन से रोषित देवभूमि व्यापार मंडल समिति की अगुवाई में व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाल निकाल कर भैंस के सामने बीन बजाते हुए सरकार को विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का जुलूस एसडीएम कार्यालय के सामने एक धरने में परिवर्तित हो गया। इस दौरान उन्होंने बाजार खोले जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। देवभूमि व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने मई महीने से कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। जिसके कारण व्यापारियों के रोजगार बंद पड़े है। छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिती लगातार खराब होती जा रही है।

वर्तमान में कोरोना के मरीजों का प्रतिशत लगातार कम हो रहा है। इसलिए सभी व्यापारियों को दुकान खोलने की अनुमति दी जा जानी चाहिए। जिससे व्यापारी अपना घर खर्च चलाने के साथ ही अपने बच्चों का लालन पालन कर सके। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश गुप्ता, गौरव अरोरा, प्रदीप पुजारा, जगरुप सिंह गोल्डी प्रथ्वी पाल सिंह, दुलीचंद आदि थे। व्यापारी दुर्गेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से बाजार बंद है, जिसके व्यापारी अपने खर्चो को उठाने में असमर्थ है। अनेक व्यापारी किराए की दुकानों में व्यापार कर रहे है। जिसके कारण व्यापारी को किराए के पैसे जुटाने मुश्किल हो रहे है। दुकान में काम करने वाले स्टाफ को पूरा खर्चा देना पड़ रहा है।

जिसके कारण व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। शराब की दुकानों को खोलने की अुनमति दे दी गई है लेकिन बाजार खोलने की अनुमति नहीं मिली है जिससे साबित होता है कि सरकार व्यापारियों के खिलाफ है।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने आरोप लगाया कि सरकार की नई गाइड लाइन को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। सरकार को सीमित समय के लिए पूरा बाजार खोजना चाहिए था। व्यापारी महीनो से अपना रोजगार बंद कर घर बैठा है। जिसके कारण उसकी आर्थिक स्थिती लगातार खराब होती जा रही है। सरकार को कुछ समय के लिए पूरा बाजार खोलना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें