पुलभट्टा पुलिस ने बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का किया खुलासा

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

पुलभट्टा पुलिस ने ग्राम बरा में बैंक कर्मी ओमकार के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरों ने 30 अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 6 लाख रुपये की कीमत का माल बरामद किया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलभट्टा पुलिस ने बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का किया खुलासा

किच्छा, संवाददाता। ग्राम बरा में बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलभट्टा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में शामिल किशोर को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बरामद माल की कीमत छह लाख रुपये बताई है। जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। तीस अप्रैल रात्रि चोरों ने बैंक कर्मी ओमकार पुत्र सोमलाल निवासी ग्राम बरा के घर में चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना के दिन चार बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।

जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया। पुलिस ने एसओजी सर्विलांस टीम की मदद से गुरुवार को राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में शामिल किशोर को संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की गले की चेन, एक मंगलसूत्र, एक डायमंड की लेडीज अंगूठी, दो सफेद धातु की लेडीज अंगूठी, एक पीली धातु की जेंट्स अंगूठी, एक पीली धातु की लेडीज अंगूठी व एक घड़ी बरामद की। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बरामद माल की कीमत छह लाख रुपये बताई है। उन्होंने वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस टीम में एसआई दिनेश चंद्र भट्ट, एएसआई प्रकाश चंद्र, का. गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट व एसओजी के भूपेंद्र आर्या रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।