Rudrapur News: निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर में 55 लाभार्थियों के बने कार्ड

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा रुद्रपुर ने स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 55 पात्र लाभार्थियों ने कार्ड बनाए और स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार का लाभ पहुंचाना है।

निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर में 55 लाभार्थियों के बने कार्ड

Rudrapur News: रुद्रपुर। भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा रुद्रपुर ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, ट्रांजिट कैंप में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया। शिविर में 55 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया गया। जीवन ज्योति मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, किच्छा रोड के सहयोग से आयोजित शिविर में अस्पताल की ओर से प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, इमरान और निजाम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। वहीं विद्यालय की ओर से विक्रम राय और अजय मंडल ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।आयोजकों

ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक परिवार आयुष्मान योजना से जुड़कर निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष हरीश ग्रोवर, संजय राधू, शीशपाल राणा, वीरेंद्र सुखीजा, अक्षय माहेश्वरी, लक्ष्य अग्रवाल एवं प्रतीक तुलसियान सहित शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।