ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए कोतवाल योगेश उपाध्याय ने तारा बाल संस्कार संस्थान में नशा उन्मूलन पर बच्चों के साथ गोष्ठी...

बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 07 Sep 2018 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए कोतवाल योगेश उपाध्याय ने तारा बाल संस्कार संस्थान में नशा उन्मूलन पर बच्चों के साथ गोष्ठी की। कोतवाल उपाध्याय ने बच्चों को बताया कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है एक सफल व्यक्ति के पीछे उसकी मेहनत और अनुशासन ही होता है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी युवा पीढी नशे की गिरफ्त में आ जायेगी तो देश का भविष्य खतरे में पड़ जायेगा। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों का पालन व नशे से दूर रहने की अपील की। यहां बिमलेश कुमार,अभिषेक कुमार, विदुषी कापड़ी, राजकुमार थापा, महेश चंद, दिगंबर थापा, कुंदन आधिकारी, प्रियम पांडे, माला रस्तोगी, रोहित सक्सेना आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें