ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसिटी कॉन्वेंट, नोजगे स्कूल में स्प्रिंग कार्निवाल का ऑडिशन VIDEO

सिटी कॉन्वेंट, नोजगे स्कूल में स्प्रिंग कार्निवाल का ऑडिशन VIDEO

ऊधम सिंह नगर स्प्रिंग कार्निवाल का ब्लॉक स्तरीय ऑडिशन रविवार को सिटी कान्वेंट स्कूल में हुआ। उद्घाटन कुमाऊं विश्वविद्यालय के योग विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट और जिला को आर्डिनेटर प्रवीण उपाध्याय ने...

जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर स्प्रिंग कार्निवाल का ब्लॉक स्तरीय ऑडिशन आज सिटी कान्वेंट स्कूल में समपन्न हुआ। स्प्रिंग कार्निवाल का उद्घाटन कुमाऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन...
1/ 2जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर स्प्रिंग कार्निवाल का ब्लॉक स्तरीय ऑडिशन आज सिटी कान्वेंट स्कूल में समपन्न हुआ। स्प्रिंग कार्निवाल का उद्घाटन कुमाऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन...
जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर स्प्रिंग कार्निवाल का ब्लॉक स्तरीय ऑडिशन आज सिटी कान्वेंट स्कूल में समपन्न हुआ। स्प्रिंग कार्निवाल का उद्घाटन कुमाऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन...
2/ 2जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर स्प्रिंग कार्निवाल का ब्लॉक स्तरीय ऑडिशन आज सिटी कान्वेंट स्कूल में समपन्न हुआ। स्प्रिंग कार्निवाल का उद्घाटन कुमाऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 19 Jan 2020 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर स्प्रिंग कार्निवाल का ब्लॉक स्तरीय ऑडिशन रविवार को सिटी कान्वेंट स्कूल में हुआ। उद्घाटन कुमाऊं विश्वविद्यालय के योग विभाग अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट और जिला को आर्डिनेटर प्रवीण उपाध्याय ने किया।सिटी कान्वेंट स्कूल में रविवार को आयोजित स्प्रिंग कार्निवाल में खटीमा के दर्जनों सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी स्कूल के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्निवाल के पहले दिन सिंगिंग और योग का ऑडिशन लिया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गायन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य रामयश, वंदना जोशी, राजेश जोशी, गौरव पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे। इधर नोजगे हैप्पी मेम स्कूल में यूएस स्प्रिंग कार्निवाल के पहले दिन डांस एवं आन द स्पॉट पेंटिंग का ऑडिशन किया गया। जिसमें कई सरकारी व निजी विद्यालय के 69 बच्चों ने भाग लिया। यहां स्कूल की प्रबंधक सुरेन्द्र कौर, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी, एचसी पंत सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं शहर के नोजगे ट्विंकल मेम स्कूल में भी ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता सीनियर वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी व निजी स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

यहां स्कूल प्रबंधक टि्ंवकल दत्ता, विनय जैन, शैफाली अग्रवाल, अमित शर्मा मौजूद रहे। ऊधमसिंह नगर स्प्रिंग कार्निवाल के ब्लॉक को-आर्डिनेटर प्रवीण उपाध्याय ने बताया की चयनित प्रतिभागी 22 जनवरी को दूसरे चरण में भाग लेंगे। सफल प्रतिभागी 2 से 6 फरवरी को रुद्रपुर में प्रतिभाग करेंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें