Rudrapur News: गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मजराशीला में रविवार रात एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग हुई। शरीफ अहमद ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल सवार कुलवंत सिंह ने उन पर हमला किया। वारदात के समय शरीफ ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

Rudrapur News: गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मजराशीला में रविवार देर रात एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मजराशीला निवासी शरीफ अहमद उर्फ बल्लू पुत्र अब्दुल मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर के सामने पिता अब्दुल मलिक और भाई मोहम्मद शफीक के साथ बैठा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुलवंत सिंह उर्फ कक्का निवासी कामरेड का डेरा, केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर वहां पहुंचा।

आरोप है कि कुलवंत ने मोटरसाइकिल रोककर पहले तमंचे से हवाई फायर किया। इसके बाद उसने शरीफ अहमद पर जान से मारने की नीयत से दूसरा फायर किया। हालांकि शरीफ अहमद समय रहते मौके से भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे होने लगे। बताया गया कि आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर सकेनिया की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर गदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ कक्का के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गदरपुर कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।