डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ सचिव से मारपीट, केस दर्ज

Mar 01, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों ने छात्र संघ सचिव अमन कुमार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ सचिव से मारपीट, केस दर्ज

किच्छा, संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों द्वारा छात्र संघ सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुरपिया फार्म निवासी अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ सचिव हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी को कॉलेज के छात्र वसीम, मुस्तफा, शाहिद और मुनाजिर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने बाहरी युवकों को बुला लिया। आरोप है कि बाहरी युवक कॉलेज में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

शोर-शराबा होने पर अन्य छात्रों ने उन्हें बचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।