घायल पार्षद सौरभ बेहड़ से मिले एसएसपी मणिकांत मिश्रा

Jan 19, 2026 11:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पार्षद सौरभ बेहड़ पर हमले का मामला सामने आया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायल पार्षद का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच तेज कर दी है।

घायल पार्षद सौरभ बेहड़ से मिले एसएसपी मणिकांत मिश्रा

रुद्रपुर। आवास विकास चौकी क्षेत्र में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के छोटे बेटे और पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए हमले के मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा देर रात अस्पताल पहुंचे और घायल पार्षद का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार देर शाम पार्षद सौरभ बेहड़ स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास एक गली में बाइक सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे।

इनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो युवक उतरकर पार्षद को स्कूटी से गिराते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे और महज 6 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की पुष्टि स्वयं पार्षद सौरभ बेहड़ ने की है। मामले को लेकर संबंधित विधायक से भी पुलिस अधिकारियों द्वारा बातचीत की गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।