Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsAssault and Death Threats Police File Case Against Three Youths in Dineshpur
वाहन रोककर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

वाहन रोककर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

संक्षेप:

दिनेशपुर में तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मनोज पानु, गौरव कोरंगा और कृष्णा सिंह पर मटकोटा मार्ग पर हमला हुआ। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया और...

Aug 14, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

दिनेशपुर, संवाददाता। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन युवक और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। ललपुरी निवासी मनोज पानु ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम को वह अपने मित्र चक्कीमोड़ निवासी गौरव कोरंगा और कृष्णा सिंह के साथ हल्द्वानी जा रहे थे। मटकोटा मार्ग पर कौशल्या गार्डन के पास वार्ड नंबर तीन के मदन पांडेय, लक्की उपाध्याय, ऋषि पुनियानी ने अपने अन्य साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी, डंडों और धारदार हथियार का प्रयोग करते हुए उनसे जमकर मारपीट की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि मदन पांडे ने रिवॉल्वर के बट से उनके शरीर पर प्रहार किया। जिससे गौरव और कृष्णा को गंभीर चोटे आई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने आकर उन्हें बचाया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों नामजद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।