केवी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Feb 07, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र वितरित क

केवी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

खटीमा। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र वितरित किए। शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में कक्षा 3 की अवनी रावत को स्वर्ण पदक और मानवी को रजत पदक दिया गया। कक्षा चार के उत्कर्ष सिंह को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। आकर्ष सिंह राना कक्षा 5 को गोल्ड मेडल दिया गया। कक्षा छह के विराट और पल्लवी पाल ने स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किये गए। सातवीं कक्षा की कीर्ति सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

गोपाल सिंह बिष्ट और खेमचंद के द्वारा भी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपेक्षित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।