Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsAngry Farmer Sets Rice Pile on Fire Over Delayed Weighing at Purchase Center
धान में आग लगाने के बाद चेता प्रशासन, स्टॉक की जानकारी ली

धान में आग लगाने के बाद चेता प्रशासन, स्टॉक की जानकारी ली

संक्षेप:

किच्छा में धान की तौल नहीं होने से एक किसान ने दरऊ क्रय केंद्र पर अपने धान के ढेर में आग लगा दी। इसके बाद प्रशासन ने सतर्कता दिखाई और एसडीएम, आरएमओ एवं जिला प्रबंधक ने केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों ने धान की शीघ्र तौल की मांग की, जिसे एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन मिला।

Nov 11, 2025 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

किच्छा, संवाददाता। धान की तौल नहीं होने से आक्रोशित किसान ने दरऊ क्रय केंद्र पर अपने धान की ढेरी में आग लगा दी थी। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए। मंगलवार को एसडीएम गौरव पांडे, आरएमओ लता मिश्रा और यूसीएफ जिला प्रबंधक त्रिलोचन पाठक ने दरऊ व मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान स्टॉक की जानकारी ली। अधिकारियों ने क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर शीघ्र तौल शुरू कराने का भरोसा दिलाया। किसानों ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की निर्धारित लिमिट पूरी होने की बात कहकर अब तौल नहीं की जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार को इसी से आहत किसान चंद्रपाल ने दरऊ केंद्र पर अपने धान के ढेर में आग लगा दी थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। किसान संतोख सिंह ने बताया कि दरऊ की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। उन्होंने बताया कि आरएमओ स्वयं मौके पर पहुंचीं और किसानों से बात की। किसानों ने उनसे अनुरोध किया कि केंद्रों पर पड़े धान की शीघ्र तौल कराई जाए। आरएमओ लता मिश्रा ने कहा कि धान खरीद की लिमिट पूरी होने के कारण तौल अस्थायी रूप से रुकी थी। अब दरऊ क्रय केंद्र पर पड़े धान की तौल एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। मंडी समिति केंद्र पर करीब दस हजार कुंतल धान पड़ा है, जिसकी तौल के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी प्रशासन को बाहर के व्यापारियों का धान खरीद केंद्र पर न आने देने और केवल उत्तराखंड के किसानों की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसएमओ ओम नारायण मिश्रा, क्रय-विक्रय समिति एडीओ नवल शर्मा, एमआई सीमा रावत, ज्योति बोहरा आदि मौजूद रहे।