नगला दुर्गा मंदिर में चोरी सीसीटीवी में कैद
रुद्रपुर के नगला स्थित दुर्गा मंदिर में लगातार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हाल ही में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पिछले दो वर्षों में मंदिर में कई बार चोरी की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सतीराम राना, रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला स्थित दुर्गा मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हाल ही में देर रात हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में बीते दो वर्षों से कई बार चोरी हो चुकी है। कभी कलश तो कभी दानपात्र से नकदी चोरी की गई, जबकि दो बार पूरा दानपात्र ही गायब मिला। ताजा घटना में रात करीब 2:10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर अंदर घुसा और दानपात्र से नकदी चुराकर फरार हो गया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


