मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
Apr 04, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील गेट पर आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा क

किच्छा। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट स्थित आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सोमवार से प्रतिदिन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुईं। इस दौरान उन्होंने बैनर लेकर मुख्यमंत्री से मानदेय 9300 रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


