Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsAnganwadi Workers Indefinite Strike Continues for Pending Demands in Rudrapur
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

संक्षेप: रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखा है। धरने में कार्यकर्ताओं ने सरकार की अनदेखी का विरोध किया और अपनी मांगों में मानदेय वृद्धि, पेंशन, और प्रमोशन की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र होगा।

Mon, 17 Nov 2025 05:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार से शुरू अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा है। सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है, जिसके चलते यह आंदोलन मजबूरी बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष फरवरी में प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री आवास में मिले आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 7 मार्च 2024 को निदेशालय में हुई बैठक में मानदेय वृद्धि पर विचार के लिए समिति गठित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी निर्णय लंबित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आंदोलनरत कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और मानदेय को बढ़ाकर प्रतिदिन 800 रुपये के हिसाब से 24 हजार रुपये मासिक किया जाए। सेवानिवृत्ति पर पेंशन सुविधा दी जाए और महिला कल्याण कोष से मिलने वाली एकमुश्त राशि को बढ़ाकर कम से कम 5 लाख रुपये किया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ग्रेच्युटी लाभ दिए जाने, सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमोशन देने व लंबित विज्ञप्ति जारी करने की मांग उठाई गई। उन्होंने एफआरएस (फेस कैप्चर) प्रणाली को बंद करने और सरकार द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। धरने में प्रदेश मंत्री अनीता सिंह, हंसा लोहानी, सुलेखा चौहान, पुष्पा, विनीता, लक्ष्मी, रीता, निशा, रुबीना, माधुरी शर्मा, मीरा, प्रेमलता, रुचि, रूबी, खुशबू, मिनती, सुभद्रा मंडल, कुसुम लता, रूबी चौहान, हेमलता, राजकुमारी, पूनम यादव, मीनाक्षी रावत, सुमन वर्मा, नीलम, सीता रानी, भावना, तारा भट्ट सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहीं।