सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म के चिकित्साधिकारी डॉ रोहन कुमार ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर सौं

सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस

सितारगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म की एंबुलेंस सेवा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में चिकित्साधिकारी डॉ. रोहन कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को सीएचसी शक्तिफार्म के चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंबुलेंस सेवा से जुड़ी एक कथित घटना के बारे में झूठी और तथ्यहीन जानकारी साझा की। आरोप है कि सुब्रतन कुमार, विक्की मंडल और अमित विश्वास ने अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट कर दावा किया कि डीजल खत्म होने के कारण एंबुलेंस रास्ते में खड़ी रही, जिससे मरीज की मौत हो गई। डॉ. रोहन कुमार ने कहा कि यह सूचना पूरी तरह निराधार है। उनके अनुसार सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था और एंबुलेंस में ईंधन खत्म होने जैसी कोई घटना नहीं हुई। कहा कि झूठी खबर फैलाकर स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उनके साथ डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. ख्याली सिंह, मीनाक्षी राय, जीत सिंह, रूपा डे, सीमा मंडल, दुर्गा, अजीत हाल्दार, हरेन मंडल, दीपा मंडल और प्रियंका समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बाद में चिकित्साधिकारी ने कोतवाल सुंदरम शर्मा को तहरीर सौंपी। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

क्या है मामला

18 मई की रात शक्तिफार्म क्षेत्र में सड़क हादसे में 24 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गुरुनानकनगरी की मौत हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने और अस्पताल की बदहाली को लेकर पोस्ट वायरल हुई थीं। मामले की जांच एक टीम कर रही है। वहीं 108 सेवा के जिला समन्वयक नवनीत कुमार ने बताया कि शक्तिफार्म की एंबुलेंस 15 मई से खराब होकर वर्कशॉप में है तथा डीजल खत्म होने की बात पूरी तरह गलत है.

---

भ्रामक सूचना फैलाना

भ्रामक सूचना फैलाकर विभाग को बदनाम करना अपराधिक कृत्य है। बिना तथ्यों की पुष्टि के इस तरह की सूचना पोस्ट करने वालों पर भविष्य में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ ऊधमसिंह नगर

सामान्य प्रश्न

किसके खिलाफ तहरीर दी गई है?
चिकित्साधिकारी डॉ. रोहन कुमार ने सुब्रतन कुमार, विक्की मंडल और अमित विश्वास के खिलाफ तहरीर दी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।