ब्राह्मण महासभा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण महासभा ने मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। मेयर ने परशुराम पार्क में भगवान परशुराम के नाम पर तीन मंजिला कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की।

ब्राह्मण महासभा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

रुद्रपुर, संवाददाता। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। आवास विकास स्थित भगवान परशुराम महादेव देवालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके बाद हवन-यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई। समारोह में मेयर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक अरोरा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज को एकजुटता, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, देवेंद्र कौशिक, राहुल भारद्वाज, इंद्रेश मिश्रा, धीरू त्रिपाठी, देव मेनन, गजानंद शर्मा, भारत भूषण चुघ, धीरेंद्र मिश्रा, विवेक सक्सेना, अजय तिवारी, स्वाति शर्मा, रश्मि रस्तोगी, छाया शर्मा, ममता त्रिपाठी, ममता जीना, रजनी रावत, गौरव नवीन नैनवाल, अनुज पाठक, पवन पांडे, पिंकी चतुर्वेदी, विश्वनाथ कौशिक, डॉ. एम.के. तिवारी, लोकेंद्र, योगेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल भारद्वाज ने किया।इन प्रतिभाओं को मिला सम्मानसमारोह के दौरान स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज, आचार्य पवन पांडेय, पुष्पेंद्र शास्त्री, सुनील शास्त्री, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, विराट आर्या, अभिषेक वशिष्ठ, एमके तिवारी, अजय जोशी, उमेश कौशिक, ललित मोहन कौशिक, दीपक शर्मा, अनुज पाठक, आरवाई तिवारी, प्रमोद शर्मा, सुभाष शर्मा, वाई.के. शर्मा, धीरज त्रिपाठी, ओमपाल कोली, ममता त्रिपाठी, ममता जीना, रजनी रावत, रेनू जुनेजा, रश्मि रस्तोगी, निधि, प्रदीप तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को विशेष रूप से सराहा गया।भगवान परशुराम के नाम पर बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलरुद्रपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मेयर विकास शर्मा ने परशुराम पार्क में भगवान परशुराम के नाम पर तीन मंजिला भव्य कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भवन का प्रथम तल मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि दूसरे तल पर विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक हॉल बनाया जाएगा। तीसरे तल पर ब्राह्मण महासभा का कार्यालय और अतिथि कक्ष बनाए जाएंगे। मेयर ने कहा कि पार्क में पहले ही भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है और अब यह निर्माण कार्य समाज की भावनाओं को और मजबूती देगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।