मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अजय रावत

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के दिव्यांग खिलाड़ी अजय रावत का चयन 1-5 जून को मलेशिया में होने वाली एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। उन्होंने पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और रजत पदक जीत चुके हैं।

मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अजय रावत

रुद्रपुर, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के दिव्यांग खिलाड़ी अजय रावत का चयन मलेशिया में आयोजित एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अजय 1 से 5 जून तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय रावत ने अपनी प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर खेल जगत में विशेष पहचान बनाई है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन पैरा थ्रो-बॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एशियाई स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड पैरा थ्रो-बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार ने आधिकारिक पत्र जारी कर अजय रावत के चयन की पुष्टि करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं, उत्तराखंड थ्रो-बॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं वर्ल्ड पैरा थ्रो-बॉल एसोसिएशन की संयुक्त सचिव त्सेरिंग छोएकी ने भी अजय को शुभकामनाएं दीं। अजय रावत राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने अजय को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।