ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरशक्तिगढ़ में बागी अजय जायसवाल करायेंगे नामांकन

शक्तिगढ़ में बागी अजय जायसवाल करायेंगे नामांकन

नगर पंचायत शक्तिगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुकांत ब्रह्म के खिलाफ भाजपा के ही अजय जायसवाल ताल ठोकने को तैयार हैं। सुकांत ब्रह्म निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। जबकि अजय जायसवाल पूर्व में नगर...

शक्तिगढ़ में बागी अजय जायसवाल करायेंगे नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 22 Oct 2018 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत शक्तिगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुकांत ब्रह्म के खिलाफ भाजपा के ही अजय जायसवाल ताल ठोकने को तैयार हैं। सुकांत ब्रह्म निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। जबकि अजय जायसवाल पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों पूर्व में कांग्रेस में थे। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा व यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने पर दोनों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। शनिवार को टिकट आवंटन में सुकांत ब्रह्म को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन अजय जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अजय ने चुनाव लड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें